बाजार रामानंदी सर्राफा एसोसिएशन में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ जाहरवीर गोगा जी महाराज का छड़ी पूजन

बाजार रामानंदी सर्राफा एसोसिएशन में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ जाहरवीर गोगा जी महाराज का छड़ी पूजन

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। बाजार रामानंदी सर्राफा एसोसिएशन सहारनपुर में रविवार को लोकदेवता एवं वीर योद्धा जाहरवीर गोगा जी महाराज के प्रति श्रद्धा और आस्था का विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन परिसर में विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ छड़ी पूजन किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। छड़ी पूजन का धार्मिक अनुष्ठान राजेन्द्र कपूर द्वारा विधिवत रूप से संपन्न कराया गया। पूजन के दौरान जाहरवीर गोगा जी महाराज का स्मरण करते हुए सुख-शांति, समृद्धि एवं समाज की खुशहाली की कामना की गई। इसके बाद आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में व्यापारियों, श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के जोगियों ने श्री जाहरवीर गोगाजी महाराज की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान गोगाजी महाराज के भजनों पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हुए। आयोजन में एसोसिएशन अध्यक्ष महीपाल वर्मा, कोषाध्यक्ष पीयूष जैन, राजीव गर्ग, विशाल गर्ग, नरेश शर्मा, पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा, मनोज ठाकुर, महानगर अध्यक्ष सन्नी विजय मल्होत्रा, श्याम वर्मा, अश्वनी वर्मा, बृजेश वर्मा, निशु वर्मा, राजीव वर्मा, मोनू कुमार, विपिन रोड, आनंद चैहान, ओमप्रकाश सैनी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य