Saharanpur News: नगर निगम में आज होगा छड़ी पूजन, नगर निगम परिसर में कार्यक्रम

सहारनपुर में मेला गुघाल के तहत आज नगर निगम परिसर में छड़ी पूजन कार्यक्रम होगा। सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और मेला समिति के पदाधिकारी शामिल होंगे।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर, । मेला गुघाल के कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत सोमवार को नगर निगम परिसर स्थित गैराज में छड़ी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे शुरू होगा। नगर निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों और शहर के गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में बाबा गोरक्षनाथ और जाहरवीर गोगा जी महाराज के जयकारों के साथ विधिवत छड़ी पूजन किया जाएगा। मेला गुघाल की धार्मिक परंपराओं में छड़ी पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। नगर निगम और मेला समिति की ओर से श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता करने का आह्वान किया गया है।

छड़ी पूजन कार्यक्रम में महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, नगर आयुक्त शिपू गिरी, मेला संयोजक संजय सैनी, उपसभापति मयंक गर्ग, सहायक नगर आयुक्त एवं मेला अधिकारी जय प्रकाश यादव सहित मेला सह-संयोजिका ज्योति अग्रवाल, सीमा कात्यायनी, रेणु शर्मा और अल्पना सिंह की मौजूदगी रहेगी।

कार्यक्रम के संयोजन की जिम्मेदारी पार्षद दल के नेता मुकेश गक्खड़ को सौंपी गई है। वहीं वरिष्ठ व्यापारी एवं भाजपा नेता रवि जुनेजा, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अमित गर्ग और भाजपा जनक मंडल अध्यक्ष हनी वर्मा कार्यक्रम के सह-संयोजक के रूप में व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य