शहरी चौपाल ब्यूरो
बेहट । उप जबहार किसान उत्पादन संगठन की पाचवी वार्षिक साधारण सभा का आयोजन तहसील क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर कलां मे स्थित एक पैलेस मे किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहारनपुर के विभाग प्रचारक कुलदीप रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं संगठन के निदेशकों द्वारा भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सर्व सेवा संस्था समिति के जिला प्रबंधक अनुज कुमार ने बताया कि
उप जबहार किसान उत्पादक संगठन भारत सरकार द्वारा संचालित है। इसे सर्व सेवा संस्था समिति एवं नाबार्ड के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संगठन में 1272 शेयर धारक सदस्य है। इस संगठन का उद्देश्य किसानों को समृद्ध एवं सशक्त बनाना है। इस अवसर पर संगठन के प्रबंधक निदेशक राजकुमार शर्मा ने कहा कि उप जबहार किसान उत्पादन संगठन टेरि नई दिल्ली एवं वी एन वी कंपनी के साथ मिलकर सहारनपुर जनपद की पांच तहसीलो के किसानों को कार्बन क्रेडिट योजना का लाभ दिलाने का काम कर रहा है। रामकुमार शर्मा ने बताया कि जनपद के लगभग 2200 किसानों के पेड़ों का सर्वे करके टेरि नई दिल्ली मे रजिस्ट्रेशन करा दिया गया है। जिन्हे जल्द ही कार्बन क्रेडिट योजना का लाभ मिलने वाला है। उन्होंने बताया कि उप जबहार किसान उत्पादक संगठन ने बंधन बैंक प्रोजेक्ट योजना के तहत पॉपुलर,यूकेलिप्टस, आम के लगभग 50,000 पौधों को 500 किसानों को निशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर विभाग प्रचारक कुलदीप ने कहा कि हमारा राष्ट्र अमृत काल युग में प्रवेश कर चुका है। अपने राष्ट्र को महान बनाने और 2047 तक एक बेहतर विश्व में योगदान देने के लिए सरकार द्वारा बनाए गए उप जबहार किसान उत्पादक संगठन जैसे संगठनों की आवश्यकता है। एक आदर्श समाज के रूप में,हमें इन वैश्विक अच्छे लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करना होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने व्यापक चिंतन किया और पंच परिवर्तन नामक पाच सूत्र विकसित किए।स्व बोध, पर्यावरण,सामाजिक समरसता,नागरिक शिष्टाचार,कुटुम्ब प्रबोधन।इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कार्य करने से हमारे राष्ट्र का भविष्य तय होगा। भारत सरकार के द्वारा बनाए गए ऐसे संगठनों से सरकार को यही अपेक्षा है कि राष्ट्र के गौरव को पुनर्स्थापित किया जाए और हमारे बच्चों मे आत्मनिर्भरता की भावना का संचार हो सके। उप जबहार किसान उत्पादक संगठन किसानों को समृद्ध एवं सशक्त बनाने के साथ-साथ युवाओं एवं महिलाओ को स्वालंबी बनाने का काम कर रहा है। इसी अवसर पर सभी शेयर धारको एवं निदेशक गणों ने सर्व सम्मति से राजकुमार शर्मा को उपजबहार किसान उत्पादक संगठन का चेयरमैन नियुक्त किया। पंडित संजय पर पन्नाचार्य ने कहा कि उप जबहार किसान उत्पादक संगठन किसानों के बीच मे रहकर कार्य करता है। किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ भी दिलाने का काम करता है। हमें आशा है कि राजकुमार शर्मा एवं सभी निदेशक इस संगठन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। इस अवसर पर कार्बन क्रेडिट योजना से जुड़े कोर्डिनेटर एवं कंपनी मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले इकाई संचालको को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दिनेश सिंघल,राज सिंह,प्रेम सिंह,रविंद्र चौहान, वैभव सिंघल,सत्यपाल सिंह,मान सिंह,सुबोध कुमार,ऋतू देवी, किरण,सुभावारी चौहान,शिवचरण शर्मा, अरविन्द कुमार, अहसान अली,मोनिका, पूजा,प्रविन्ता,सपना, ऋतिक,रविन्द्र कुमार, संजय चौहान,अनिल अरोरा,अश्वनी कुमार प्रदीप सिंह,सोभित कुमार,श्रवण कुमार, सुशील कुमार,रवि कुमार,प्रमोद कुमार, सर्विस कुमार,मदन, सारदा देवी,मुकेश कुमार आदि सभी शेयर धारक,सदस्य,निदेशक उपस्थित रहे।








