गय्यूर मलिक
बेहट ।तहसील बेहट के गांव ताजपुरा में हेल्पिंग हैंड्स इमरजेंसी ब्लड हेल्पलाइन (BHL) द्वारा सेवा पखवाड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और 27 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
सोमवार को ग्राम ताजपुरा में लगाए गये रक्तदान शिविर में एस बी डी हॉस्पिटल के प्रमुख अधीक्षक डॉ रवि प्रकाश ने कहा कि रक्तदान करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है और इससे जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। मास्टर साजिद हसन ने कहा कि हेल्पिंग हैंड्स इमरजेंसी ब्लड हेल्पलाइन BHL एक सक्रिय सामाजिक संस्था है, जो समय-समय पर ऐसे आयोजन कर लोगों को जागरूक करने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से दिल को सुकून मिलता है और समाज सेवा का अवसर मिलता है। इस अवसर पर डॉ काशिफ गौर ने कहा कि रक्तदान करना एक पुण्य कार्य है, जिससे शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है और कई गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है। शिविर में रक्तदान करने वाले युवाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया, वहीं क्षेत्र के गणमान्य लोगों को शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अफजल खान पिठौरी, अजहर गोर, आशिफ गोर, आकिब गोर, अमजद गोर, सुर्यकांत राणा, जिला अस्पताल ब्लड बैंक की टीम सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।








