शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। सतगुरु रविदास विद्वत सभा पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं श्री सतगुरु रविदास आश्रम दाबकी जुनारदार के तत्वावधान में सनातन समरसता संगोष्ठी एवं मासिक सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात रविदासी संत जगरामदास जी महाराज ने कीए जबकि संचालन महंत भूपेंद्रदास जी ने किया। कार्यक्रम में सतगुरु रविदास विद्वत सभा के संरक्षक एवं हिन्दू जागरण मंच पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ठाकुर सूर्यकांत सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने साध संगत को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु रविदास जी ने अपनी कर्मप्रधान शिक्षाओं के माध्यम से समाज को निष्काम कर्मए सदाचार और समरसता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मन चंगा तो कठौती में गंगा का संदेश कामए क्रोधए लोभ और मोह का त्याग कर मन को पवित्र बनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने गुरु रविदास जी की वाणी कामी क्रोधी लालचीए इनसे भक्ति न होय का उल्लेख करते हुए कहा कि भक्ति के लिए विकारों से दूर रहना आवश्यक है। वहीं ऐसा चाहूं राज मैंए मिलै सभी को अन्न के माध्यम से सभी के कल्याण और समानता पर आधारित समाज की कल्पना की गई है। उन्होंने कहा कि बेगमपुरा की अवधारणा भी व्यसनए कष्टए दरिद्रता और रोग से मुक्त समाज की स्थापना का संदेश देती है। इन शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। हिन्दू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष रामदीप बंसल ने सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इस दौरान रजत गोयलए अनुज त्यागीए वंश राणाए प्रताप सिंहए देवेंद्र सिंहए घनश्यामए जसबीरए राज चावलाए आलोक कुमारए दिग्विजय सिंहए राजवंश राणाए शिवम जोगीए प्रभाष सैनी सहित बड़ी संख्या में साध संगत मौजूद र
ही।








