शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर । एक शाम गणपति बप्पा के नामए शाश्वत्तम सरगम के साथ भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के भजनों का आनंद लियाए जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। विशाल विहार कॉलोनी स्थित समाजसेवी एवं प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉण् राजीव सिंह त्यागी के निवास पर एक शाम गणपति बप्पा के नामए शाश्वत्तम सरगम के साथ भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के भजनों का आनंद लियाए जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। भजन संध्या का शुभारंभ प्रवेश चैधरी ने मधुर भजन की प्रस्तुति से किया। इसके बाद कार्यक्रम संयोजक डॉण् राजीव सिंह त्यागी ने भावपूर्ण भजन प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रवि बख्शी ने थोड़ा ध्यान लगा बाबाए दौड़े.दौड़े आएंगे भजन प्रस्तुत कियाए जिस पर श्रद्धालुओं ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। डॉण् गोपाल कुश ने कान्हा मैं तेरी पतंग भजन की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को आनंदित किया। वहीं शिक्षक पंकज पाठक ने अपने मधुर भजनों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु भक्ति के रंग में सराबोर हो गए। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन कर सुख.समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।








