शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। जनपद सहारनपुर के प्राचीन एवं ऐतिहासिक गोगा महाड़ी मेले में श्रद्धालुओं की सेवा एवं सुविधा के लिए निःशुल्क खोया.पाया केंद्रए जल प्याऊ एवं चिकित्सा कैंप का शुभारंभ नगर विधायक राजीव गुंबर एवं मेला चेयरमैन संजय सैनी ने किया। इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि जाहरवीर गोगा जी के पावन दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य और पुण्य का कार्य है। मेले में दूर.दूर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आस्था और श्रद्धा के साथ पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सेवा शिविर का संचालन सराहनीय कार्य है। उन्होंने मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए जाहरवीर गोगा जी से सभी के सुखए शांतिए समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। मेला चेयरमैन एवं पार्षद संजय सैनी ने भी मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मेला समिति का प्रयास है कि दूर.दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें हर संभव सुविधा एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाए। सेवा शिविर के माध्यम से मेले में खोया.पाया केंद्रए शीतल पेयजल एवं चिकित्सा सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। पिछले दो दशकों से लगातार चल रहे इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हैं। इस अवसर पर राधेश्याम रोहिल्लाए पदम सैनीए सतीश सैनीए अजय कुमारए मनोज कुमार गौतमए सोनू कुमारए कपिल सैनीए आजाद सैनीए अनुज सैनीए सुशील कुमारए अमित सैनीए शुभम सैनीए यश रोहिल्ला सहित अनेक सेवा कार्यकर्ताओं ने जाहरवीर गोगा जी के चरणों में सेवा कार्य करते हुए श्रद्धालुओं की सहायता की। गोगा महाड़ी मेले में श्रद्धालुओं की आस्था एवं उत्साह देखते ही बनता है। मेले में धार्मिक आयोजनों के साथ.साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता हैए जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग सहभागिता करते
हैं।








