शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री चैधरी नीरपाल सिंह ने दलित समाज के कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल हर वर्ग की पहली पसंद बनता जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। चैधरी नीरपाल सिंह गांव दौलतपुर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चैधरी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और किसान, युवा एवं सभी वर्गों का समर्थन उन्हें मिल रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सभी वर्गों के समर्थन से जयंत चैधरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मुस्लिम समुदाय सहित विभिन्न समाज के लोग बड़ी संख्या में रालोद से जुड़ रहे हैं। इस दौरान शीशपाल, नानकचंद, प्रेमपाल, वीर सिंह, राकेश, यूसुफ, फैजान, अनिल कुमार, राज सिंह, मुकेश, गजेंद्र सहित अनेक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।









