Saharanpur News: आज अनंत चतुर्दशी पर मांस-मछली और मुर्गे की दुकानें रहेंगी बंद, नगर निगम का आदेश

अनंत चतुर्दशी के अवसर पर 25 सितंबर को सहारनपुर नगर निगम सीमा में पशुवधशालाएं, मांस, मछली और मुर्गे की दुकानें बंद रहेंगी। उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई होगी।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जैन धर्म के दश लक्षण पर्व के अंतिम दिन 25 सितंबर ( आज )  को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर नगर निगम सहारनपुर ने नगर निगम सीमा क्षेत्र में संचालित सभी पशुवधशालाओं तथा मांस, मछली और मुर्गे की दुकानों को शुक्रवार को अनिवार्य रूप से बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

नगर निगम के पशु कल्याण अनुभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व के अवसर पर नगर निगम सीमा क्षेत्र में समस्त पशुवधशालाएं, मांस, मछली, मुर्गा आदि की दुकानें बंद रहेंगी। आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि निरीक्षण के दौरान कोई पशुवधशाला अथवा मांस, मछली और मुर्गे की दुकान खुली पाई जाती है तो संबंधित वधिक या दुकानदार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आदेश की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इस संबंध में महापौर, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहायक आयुक्त खाद्य सहित संबंधित अधिकारियों को भी प्रतिलिपि भेजी गई है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य