ऑनलाइन व्यापार पर नियंत्रण के लिए व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल की जिला इकाई सहारनपुर द्वारा ऑनलाइन व्यापार (ई-कॉमर्स) के अनियंत्रित विस्तार पर चिंता व्यक्त करते हुए देश के छोटे एवं पारंपरिक व्यापारियों के संरक्षण हेतु सख्त नियम बनाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन सांसद इमरान मसूद के माध्यम से प्रेषित किया गया। व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष शीतल टंडन, जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा एवं जिला कोषाध्यक्ष कर्नल संजय मिड्ढा के नेतृत्व में भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के तेजी से विस्तार के कारण छोटे, मध्यम एवं फुटकर व्यापारियों का व्यवसाय गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। दुकानदार, जो वर्षों से आर्थिक व्यवस्था की रीढ़ रहे हैं, आज अस्तित्व के संकट का सामना कर रहे हैं। ज्ञापन में बताया गया कि के बावजूद प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियां भारी छूट, चयनात्मक विक्रेताओं को प्राथमिकता तथा एल्गोरिथम आधारित मूल्य निर्धारण के माध्यम से बाजार में असमान प्रतिस्पर्धा उत्पन्न कर रही हैं। इससे छोटे व्यापारियों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता कमजोर हो रही है। व्यापार मंडल ने से ऐसे मामलों में सख्त निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। व्यापारियों ने यह भी कहा कि नीति के अनुसार में ही विदेशी निवेश की अनुमति है, लेकिन कई प्लेटफॉर्म नियमों की भावना के विपरीत का अप्रत्यक्ष उपयोग कर रहे हैं। इसके लिए नियमित ऑडिट एवं उल्लंघन पर कड़े दंडात्मक प्रावधान लागू किए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में के प्रभावी क्रियान्वयन, ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा की जा रही अत्यधिक छूट एवं घाटे में बिक्री पर नियंत्रण तथा वाणिज्य मंत्रालय, एवं उपभोक्ता मंत्रालय के बीच संयुक्त निगरानी तंत्र बनाने का भी आग्रह किया गया है। इसके अलावा व्यापार मंडल ने छोटे व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना, आपदा राहत सहायता एवं सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था करने की भी मांग उठाई है। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना के अनुरूप छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य