Chilkana News: बिना रॉयल्टी और ओवरलोड खनन सामग्री ले जा रहे दो डंपर सीज

चिलकाना पुलिस ने राजस्व टीम के साथ दभेड़ा कलां मार्ग पर चेकिंग के दौरान बिना रॉयल्टी और ओवरलोड खनन सामग्री ले जा रहे दो डंपर सीज किए।

अमित कुमार उपाध्याय 

चिलकाना। अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चिलकाना पुलिस ने राजस्व टीम के साथ कार्रवाई करते हुए दो डंपरों को सीज किया है। पुलिस के अनुसार दोनों वाहन बिना रॉयल्टी के तथा ओवरलोड खनन सामग्री का परिवहन करते पाए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी अक्षय शर्मा के नेतृत्व में चिलकाना पुलिस और राजस्व टीम द्वारा खनन सामग्री के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए चेकिंग की जा रही थी।

25 सितंबर 2026 को चेकिंग के दौरान दभेड़ा कलां मार्ग पर दो डंपरों को रोककर जांच की गई। पुलिस के मुताबिक दोनों वाहनों में बिना रॉयल्टी के ओवरलोड खनन सामग्री का परिवहन किया जा रहा था। इसके बाद दोनों डंपरों को खनन सामग्री समेत सीज कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया।

सीज किए गए वाहनों में डंपर संख्या HR38AB0091 और HR58E9635 शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी अक्षय शर्मा, उपनिरीक्षक विकास तोमर और हेड कांस्टेबल 843 विवेक कुमार शामिल रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य