अमित कुमार उपाध्याय
चिलकाना। ग्राम पटनी में बड़ के पेड़ के पास चतुर्थ श्री श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया। गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में बाबा श्याम के भजनों की ऐसी रसधार बही कि श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर झूम उठे।
कार्यक्रम का शुभारंभ एकता जन सेवा समिति के अध्यक्ष श्याम कुमार सैनी, गौ रक्षा दल के जिला उपाध्यक्ष नितिन गोयल तथा पूर्व प्रधान तेजपाल सैनी ने संयुक्त रूप से ज्योति प्रज्वलित कर किया। इसके बाद बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुतियां हुईं। भजनों के दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के जयकारे लगाए और जमकर नृत्य किया।
कीर्तन में “कीर्तन की है रात, बाबा आज तुमको आना है”, “हारे के सहारे आजा, तेरा दास पुकारे आजा” तथा “खाटू वाले श्याम बाबा, तेरा ही सहारा” जैसे भजनों की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में मौजूद श्याम प्रेमियों ने भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।
इस अवसर पर गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश पवार, नितिन गोयल, सुनील गोयल, संजय गोयल, राजेंद्र गोयल, पदम गोयल, वंश गोयल सहित श्री श्याम शरण परिवार पटनी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।








