Saharanpur News: गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी शहीद में 28 सितंबर को मनाया जाएगा भगत सिंह का जन्मदिवस

सहारनपुर के गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी शहीद में 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया जाएगा। समारोह में प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सरसावा/सहारनपुर। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह का जन्मदिवस 28 सितंबर को गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी शहीद, यमुना पुल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। समारोह का आयोजन शहीद भगत सिंह भाईचारा मंच एवं क्षेत्र की विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के सहयोग से किया जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार समारोह में जथेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, जगदीश सिंह झींडा, शहीद भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह संधू, दलजिंदर बीर सिंह विर्क तथा शिरोमणि अकाली दल पुनर से संबंधित प्रमुख हस्तियां विशेष रूप से शामिल होंगी।

समारोह की तैयारियों को लेकर बाबा उदय सिंह, कॉमरेड नवनीत सिंह, कमलजीत सिंह बॉबी, जगतार सिंह, प्रधान बलविंदर सिंह, चरणप्रीत सिंह, नाजिम अली और बलदेव सिंह ढैकी सहित अन्य सेवादार व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

प्रबंधकों ने बताया कि समारोह का उद्देश्य शहीद भगत सिंह की कुर्बानी, विचारों और देश के प्रति उनके समर्पण को याद करना तथा युवा पीढ़ी को उनके जीवन और संघर्ष से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।

आयोजकों ने क्षेत्र की संगत और नागरिकों से समारोह में बढ़-चढ़कर शामिल होने तथा शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य