सेवा संकल्प शिविर में लाभार्थियों को बांटे योजनाओं के प्रमाण पत्र

नकुड़ ब्लॉक परिसर में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल, कुछ महिलाओं ने योजनाओं का लाभ न मिलने की शिकायत भी रखी

शहरी चौपाल ब्यूरो 

नकुड़ (सहारनपुर)। ब्लॉक कार्यालय परिसर में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत साप्ताहिक बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। अलग-अलग विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं और उनके लिए निर्धारित पात्रता की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मुकेश चौधरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, शौचालय सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों और समूह सखियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इसके अलावा आशा कार्यकर्ताओं को ड्रेस तथा छोटे बच्चों को बेबी किट भी वितरित की गई।

इस दौरान कुछ महिलाओं ने योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की शिकायत भी अधिकारियों और विधायक के समक्ष रखी। विधायक ने महिलाओं की बात सुनकर उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया और संबंधित अधिकारियों से पात्र लाभार्थियों की समस्याओं को नियमानुसार देखने को कहा।

विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक सीधे पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, शौचालय सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं में पारदर्शिता पर जोर दिया जा रहा है।

शिविर में स्वास्थ्य, आपूर्ति, कृषि, समाज कल्याण, पंचायत सहित विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। विभागीय कर्मचारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याएं भी सुनीं।

इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ. एके मलिक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय राणा, बीडीओ दीपक कुमार, सीएचसी प्रभारी डॉ. अमन गोपाल, एडीओ आरडी रामनाथ सिंह, एडीओ समाज कल्याण त्रिलोचन सिंह, एडीओ पंचायत विनय शर्मा, जिला प्रोबेशन विभाग से रोबिन सैनी, जिला पंचायत सदस्य अमरदीप सिंह टिंकू, प्रधान प्रशासक संजय चौधरी, सम्राट चौधरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य