शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। श्री जहार वीर गोगा जी महाराज की स्मृति में आयोजित छड़ी मेले के समापन के साथ छड़ियों की कंदूरी कर विश्राम दिया। इस दौरान छड़ियों भक्तों ने छड़ियों को पूजा अर्चना कर उन्हें बधा दिया। इस अवसर पर जगह-जगह भंडरों का आयोजन भी हुआ जिसमें श्रद्वालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर गोगाजी महाराज का आर्शीवाद प्राप्त किया। विगत छह सिंतबर से छड़ियों का श्रंृगार कर उन्हें भ्रमण को तैयार किया तथा बसेरों के रूप में छड़ी पूजन करने के लिये श्रद्वालुओं ने अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर विधि विधान साथ बुलाया गया। विगत लगभग दो सप्ताह तक ढोल की थाप छड़ियों ने नगर भ्रमण कर किया इस दौरान श्रद्वालुओं ने पूजा अर्चना की गयी। जगह-जगह बसेरों के रूप् में छडियों की विशेष पूजा अर्चना की गयी। वहीं 21 सिंतबर को मानकमउ स्थित श्रीगोगा जी महाराज म्हाडी पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया, इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्वालुओं म्हाडी स्थल पर मत्था टेक श्रीजहार वीर गोगाजी महाराज का आर्शीवाद प्राप्त कर मन्नतें मांगी। तीन दिन के बाद छड़ी मेले के समापन के उपरातं आज छड़ियों ने भक्तों अपनी-अपनी छडियों का कन्दूरी के रूप में विश्राम दिया गया। इस अवसर छड़ियों भक्तों ने अपने-अपने आवासों पर कन्दूरी कर भंडारों का आयोजन किया और छड़ियों को बधा दिया। भंडरों में भारी संख्या में श्रद्वालुओंने प्रसाद ग्रहण किया।








