Saharanpur News: दुर्घटना में रमी धवन के सुपुत्र राघव धवन का निधन, शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

वरिष्ठ समाजसेवी रमी धवन के सुपुत्र राघव धवन का दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। शाम 4 बजे नुमाइश कैंप श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार होगा।

सहारनपुर। वरिष्ठ समाजसेवी रमी धवन के सुपुत्र राघव धवन का एक दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। राघव धवन के सरल, मिलनसार और हंसमुख व्यक्तित्व को याद कर परिचित और शुभचिंतक भावुक हैं।

परिजनों के अनुसार राघव धवन का अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम 4 बजे नुमाइश कैंप श्मशान घाट पर किया जाएगा। उनके निधन का समाचार मिलते ही शहर के जिम्मेदार लोगों, जनप्रतिनिधियों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने धवन परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

राघव धवन के आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शोकाकुल परिजनों के प्रति शहरभर से संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

शहरी चौपाल परिवार इस दुख की घड़ी में धवन परिवार के साथ खड़ा है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य