मंडलीय कुश्ती चयन ट्रायल में सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के 20 पहलवान चयनित

शहरी चौपाल ब्यूरो 
सहारनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार 3 से 5 अक्टूबर तक इटावा में आयोजित होने वाली प्रदेशीय समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए शनिवार को मंडलीय चयन ट्रायल कराया गया। चयन ट्रायल में सहारनपुर मंडल के सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न भार वर्गों में कुल 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
मंडलीय चयन ट्रायल श्री आदेश कुमार, अंशकालिक मानदेय कुश्ती प्रशिक्षक के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी सहारनपुर मंडल राहुल चोपड़ा, जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, सहायक प्रशिक्षक प्रवीण कुमार, मनोज कुमार और प्रशांत मलिक मौजूद रहे।
फ्री-स्टाइल वर्ग में 57 किलोग्राम भार वर्ग में शामली के सुहैल, 61 किलोग्राम में शामली के अवि, 65 किलोग्राम में मुजफ्फरनगर के सागर कश्यप, 70 किलोग्राम में सहारनपुर के आयुष कुमार, 74 किलोग्राम में हर्षित कुमार, 79 किलोग्राम में उपलक्ष कुमार, 86 किलोग्राम में विराज कुमार, 92 किलोग्राम में आदित्य चौधरी, 97 किलोग्राम में प्रीत तथा 125 किलोग्राम भार वर्ग में सालिम हुसैन का चयन हुआ।
ग्रीको-रोमन वर्ग में 55 किलोग्राम में शामली के अनस, 60 किलोग्राम में सौरभ, 63 किलोग्राम में सहारनपुर के मोहम्मद अयान, 67 किलोग्राम में प्रिंस सैन, 72 किलोग्राम में शामली के अब्दुर रहमान, 77 किलोग्राम में सहारनपुर के सावन नौटियाल, 82 किलोग्राम में वरदान कुमार, 87 किलोग्राम में वंश, 97 किलोग्राम में अंशुल कुमार तथा 130 किलोग्राम भार वर्ग में शामली के कृष चौहान का चयन किया गया।
चयनित पहलवान अब इटावा में 3 से 5 अक्टूबर तक होने वाली प्रदेशीय समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य