रेलवे पेंशनर्स के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 105 सदस्यों का विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। रेलवे पेंशनर्स समाज (पंजीकृत) सहारनपुर के तत्वावधान में रेलवे एम्पैनल्ड मेडीग्राम हॉस्पिटल में रेलवे पेंशनरों एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 105 सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए।

शिविर का शुभारंभ नगर मेयर एवं हॉस्पिटल डायरेक्टर डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं को केवल व्यवसाय के दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि समाज सेवा के उद्देश्य से भी संचालित करता है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं रेलवे परिवार से जुड़े रहे हैं, इसलिए रेलवे पेंशनरों और उनके परिवारों की सेवा करना उनके लिए विशेष संतोष का विषय है।

रेलवे पेंशनर्स समाज के संस्थापक आरसी शर्मा ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने के लिए अस्पताल प्रबंधन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए एक ही स्थान पर विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों से परामर्श मिलना बेहद उपयोगी है।

शिविर में यूरोलॉजिस्ट डॉ. शरद अग्रवाल, जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. रवि जैन, न्यूरो सर्जन डॉ. रवि ठक्कर, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नईम कुरैशी तथा अस्थि एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषभ गर्ग ने 105 सदस्यों का परीक्षण किया। चिकित्सकों ने वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव भी दिए।

अस्पताल के जनरल मैनेजर ऑपरेशंस नवनीत कुमार पांडेय के साथ प्रशांत कुमार, राम अवतार, अर्वेश कुमार और अमित कुमार ने शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। संस्था के पदाधिकारियों को अस्पताल में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का भ्रमण कराकर उनके संबंध में जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष जय नारायण शर्मा, राम प्रकाश शर्मा, राज कुमार धींगड़ा, मूलचंद रांगड़ा, अमरनाथ त्यागी, संजीव छाबड़ा, इकबाल अजीम, स्वतंत्र भारद्वाज, विजय त्यागी, विजेंद्र शर्मा, अरविंद शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य