विमल शर्मा
सहारनपुर। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 46 पाउच देशी शराब महबूबा मार्का और तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम तथा नशे के कारोबार में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 26 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर थाना बिहारीगढ़ पुलिस टीम ने ग्राम सतपुरा-खुशहालीपुर मार्ग पर पुल के पास चेकिंग और गश्त के दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुरेन्द्र पुत्र कन्टू निवासी ग्राम नौरंगपुर थाना बिहारीगढ़ तथा रजनीश पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम कुरड़ीखेड़ा थाना बिहारीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों के कब्जे से कुल 46 पाउच देशी शराब महबूबा मार्का उत्तर प्रदेश बरामद हुई। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली है।
पुलिस ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना बिहारीगढ़ में मुकदमा संख्या 162/26, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक संजीव यादव, हेड कांस्टेबल 912 मोतीलाल और कांस्टेबल 1873 विक्रान्त शामिल रहे।








