बेहट कोतवाली की एंटी रोमियो टीम ने गांवों में लगाईं बहूं-बेटी चौपाल, महिलाओं को किया जागरूक

गय्यूर मलिक 

बेहट । कोतवाली बेहट एंटी रोमियो टीम ने कोतवाली क्षेत्र के गांव साढोली भूड़ एवं साढोली कदीम में बहू बेटियों और महिलाओं को बुलाकर बहु-बेटी सम्मेलन कर चौपाल का आयोजित की गई, जिसमें एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं- छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं और सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

रविवार को कोतवाली पुलिस की एंट्री रोमियो टीम के महिला उप निरीक्षक कंचन चौधरी महिला हेड कांस्टेबल मीनाक्षी, महिला कांस्टेबल शीतल, रूबी व मनीता, रिक्रूटमेंट कांस्टेबल सुधांशु शर्मा व निशांत के द्वारा ग्राम साढोली भूड़ एवं साढोली कदीम में महिलाओं,लड़कियों और स्कूली छात्राओं के साथ बहू-बेटी सम्मेलन कर चौपाल का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक किया गया और सरकार द्वारा चलाए जा रहे सरकारी हेल्पलाइन नंबर पुलिस आपातकालीन सेवा 112,महिला हेल्पलाइन नंबर1090,साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930,एंबुलेंस नंबर 108,102 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 आदि नंबरों की जानकारी दी,और सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं के विषय में महिलाओं को जानकारी उपलब्ध कराई तथा उनसे उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान यशपाल सिंह,शेखर,समूह सखी रीना,आंगनवाड़ी प्रभा आशा अंजू ,गीता बबीता राखी कृष्णा राजेश आशा संगिनी पूनम सहित काफी संख्या में गांव की महिलाएं व छात्राएं शामिल रही।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य