दशमलक्षम पर्व पर दिगंबर जैन मंदिर में सम्मान समारोह आयोजित

शहरी चौपाल ब्यूरो 
सहारनपुर। दशमलक्षम पर्व के समापन के अवसर पर दिगंबर जैन मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आदर्श जैन स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित क्षेत्रीय महामंत्री श्री संजीव जैन के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती इंदु जैन ने सुंदर शब्दों में क्षमावाणी का महत्व बताया। आदर्श जैन स्कूल के बच्चों द्वारा सुंदर धार्मिक लघु नाटिकाएं प्रस्तुत की गईं। मंत्री प्रवीण जैन ने पिछले एक वर्ष में मंदिर में हुए विशेष कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। क्षमावण पर्व के दौरान रात्रि में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली संस्थाओं तथा महिला मंडल की महिलाओं को मंदिर समिति की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 10 और 12 में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से पधारे महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में जैन धर्म के सिद्धांतों को समस्त मानव जाति के लिए कल्याणकारी बताया। उन्होंने कहा कि क्षमा मांगने और क्षमा करने की यह अद्भुत परंपरा केवल जैन धर्म में ही है और यदि अन्य लोग भी इसे अपनाएं तो संसार के अधिकतर विवाद स्वतः समाप्त हो जाएंगे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य