पांच दिन से लापता 60 वर्षीय बुजुर्ग कुएं में पड़ा मिला

शहरी चौपाल ब्यूरो 

गंगोह– गांव मनोहरा में पांच दिन से लापता 60 वर्षीय बुजुर्ग रविवार को जंगल के एक कुएं में घायल मिला। पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला और सीएचसी गंगोह भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

गांव मनोहरा निवासी प्रमोद कुमार 23 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे घर से निकले थे, पर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने तलाश के बाद तीतरो थाने में उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को जंगल में एक साइकिल और चप्पल मिलने की जानकारी मिली‌ तीतरो थाने के हेड कांस्टेबल हन्नी, अमित और रविंद्र मौके पर पहुंचे। तलाश के दौरान उन्हें एक कुएं में बुजुर्ग प्रमोद कुमार दिखाई दिए। पुलिस ने परिजनों को बताकर उन्हें कुएं से बाहर निकाला। प्रमोद कुमार के बेटे आजाद ने बताया कि परिवार पांच दिन से उनकी तलाश कर रहा था। सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम ने कहा कि पुलिस टीम लापता बुजुर्ग की तलाश में जुटी थी। पुलिस अब जांच कर रही है कि प्रमोद कुमार कुएं में कैसे गिरे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य