भगत सिंह जयंती पर सरसावा में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 500 से अधिक लोगों की जांच

शोभित विश्वविद्यालय गंगोह की पहल, चिकित्सा जांच के साथ विद्यार्थियों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त छात्रवृत्ति का लाभ

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सरसावा। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के अवसर पर 28 सितंबर को शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह की ओर से सामाजिक सरोकार और जनसेवा की भावना के तहत गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह शहीद, सरसावा में विशेष प्रवेश अवसर एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में संगत और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए सामान्य चिकित्सा जांच, चिकित्सकीय परामर्श तथा नेत्र जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस दौरान 500 से अधिक मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

शिविर में शोभित विश्वविद्यालय की ओर से मेधावी और उत्साही विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रवेश अवसर की भी घोषणा की गई। उपस्थित विद्यार्थियों को ट्यूशन फीस पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत छात्रवृत्ति का लाभ दिया गया, जिसका 70 से अधिक विद्यार्थियों ने लाभ उठाया।

शिविर का शुभारंभ शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के कुलपति प्रो. (डॉ.) बूटा सिंह सिद्धू, कुलसचिव प्रो. (डॉ.) महिपाल सिंह एवं उपस्थित गणमान्यों ने किया। शिविर का संचालन कुलसचिव प्रो. (डॉ.) महिपाल सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. श्रीकांत, डॉ. कुलतार सिंह, डॉ. पांडेय, डॉ. अस्तित्व त्यागी, डॉ. जयलक्ष्मी, डॉ. प्रशांत सैनी, डॉ. नेहा गर्ग, डॉ. अभिनव तोमर, डॉ. साची, डॉ. मीनाक्षी शेखावत, डॉ. मनप्रीत कौर, डॉ. शिवम, डॉ. श्रुति और डॉ. अंशु ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। ऑप्टोमेट्रिस्ट इंदु कपूर ने नेत्र जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शिविर में पैरामेडिकल स्टाफ, सपोर्टिंग स्टाफ, इंटर्न्स और विद्यार्थियों ने भी सक्रिय सहयोग किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) बूटा सिंह सिद्धू ने कार्यक्रम के आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। सभी लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना समाज के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वस्थ, शिक्षित और जागरूक समाज का निर्माण सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है।

कार्यक्रम में सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी सहभागिता की। शिविर के सफल आयोजन पर आयोजकों और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने शोभित विश्वविद्यालय की चिकित्सा टीम, चिकित्सकों, पैरामेडिकल एवं सपोर्टिंग स्टाफ, इंटर्न्स तथा विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य