मनोज मिड्ढा
सहारनपुर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर लोक कल्याण समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रभु जी की रसोई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जरूरतमंद और गरीब लोगों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा देश की आजादी के लिए उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया।

इस अवसर पर शीतल टंडन ने कहा कि शहीद भगत सिंह देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने छोटी उम्र में ही देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका त्याग, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी प्रत्येक देशवासी को प्रेरणा देता है। भगत सिंह का जीवन हमें देशहित में कार्य करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश देता है।
पंडित जयनाथ शर्मा ने कहा कि भगत सिंह केवल एक क्रांतिकारी नहीं, बल्कि युवाओं के लिए विचार और साहस की मिसाल थे। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके विचारों और बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन त्याग, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए जिस साहस और दृढ़ता का परिचय दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र और समाज के प्रति सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में शीतल टंडन, पंडित जयनाथ शर्मा, कर्नल संजय मिड्ढा, मुरली खन्ना, डॉ. एस. आलम खान, राजीव कालिया, शशि कालिया, राजीव ठाकुर, अशोक पपनेजा, प्रवीण चांदना , नीना ढींगरा , राजकुमार वर्मा , हामिद सलीम आजाद ,दलजीत कोचर, तनवीर, मनोज मिड्ढा, अर्पित मिड्ढा, धर्मेंद्र अनमोल, जीएस बब्बर, मेजर एसके सूरी, भोपाल सैनी, सतपाल कपूर, आमिर खान, नीरा गर्ग, धीरज कुमार आदि मौजूद रहे।








