जयंती पर जिले में होंगे विभिन्न कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर बैठक

प्रभात फेरी से लेकर रक्तदान शिविर, सर्वधर्म शांति सभा और वृक्षारोपण तक होंगे आयोजन, दो अक्टूबर को पूर्ण मद्य निषेध के निर्देश

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर, । गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिकारियों के साथ नगर के गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया। बैठक में दो अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने निर्देश दिए कि दो अक्टूबर को सभी राजकीय भवनों और शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया जाए। इस दौरान गांधी जी की प्रिय रामधुन का गायन भी कराया जाए। उन्होंने राजकीय भवनों एवं कार्यालयों में रात्रि के समय रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, विशेष सफाई अभियान, खादी प्रदर्शनी एवं सूत कताई, रक्तदान शिविर, सर्वधर्म शांति सभा और विचार गोष्ठी सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इसके अलावा वृक्षारोपण, पैदल चाल प्रतियोगिता, संस्थाओं में फल वितरण तथा कुष्ठ आश्रमों में भोजन वितरण भी कराया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांधी जयंती के अवसर पर जनपद में पूर्ण मद्य निषेध सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से सौंपी गई जिम्मेदारियों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल, एसपी यातायात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पीडी डीआरडीए प्रणय कृष्ण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जयनाथ शर्मा, सरफराज खान, बृज चावला, दलजीत सिंह कोचर, अमीर खान, महेंद्र कुमार तनेजा सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य