आशा कार्यकत्रियों ने प्रदेश सरकार से की एकमुश्त मानदेय देने की मांग

समस्याओं का समाधान न होने पर लखनऊ कूच करेंगी आशा कार्यकत्रियां

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। आशा कार्यकत्रियों ने प्रदेश सरकार से एक मुश्त मानदेय देने एवं अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले शोषण सहित अनेक समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की है। जनपद की आशा कार्यकत्रियां आज हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर नवयुग दृष्टि ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व मे एकत्र हुई जहां उन्होंने आयोजित बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री श्री योगी का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है, लेकिन निचले स्तर के अधिकारी उनका शोषण करते हैं। अध्यक्ष संजय वालिया ने कहा कि मोदी एवं योगी सरकारें अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति की समस्याओं का निदान करने में लगी हैं और उन्हें कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर रही हैं, लेकिन अधिकारी स्तर के लोग अपने कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी, होमगार्ड, शिक्षामित्र का एक निर्धारित वेतन है, लेकिन उसके बावजूद भी सर्वाधिक स्वास्थ्य सेवाओं में अपना योगदान देने वाली आशाओं का मानदेय निश्चित नहीं है। उन्हें काम के आधार पर मानदेय मिलता है और साथ ही अधिकारी उनका आर्थिक व मानसिक शोषण भी करते हैं। संजय वालिया ने कहा कि सरकार से उन्हें कोई शिकायत नहीं है, लेकिन आशाओं को उनके काम के आधार पर नहीं बल्कि एक निर्धारित मानदेय दिया जाए और उनका शोषण किसी भी स्तर पर नहीं होना चाहिए, इसके लिए विशेष व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में आगामी 5 अक्टूबर को पुनः बैठक किए जाने का निर्णय लिया गया है और समस्याओं. का निस्तारण न होने पर लखनऊ कूच की घोषणा भी की गई। बैठक में आशा कार्यकत्री ममता पारुल, पूजा, बबीता, शमीया, कमलेश, मिथिलेश, पूनम, सीमा, माया, गीता, लता, अंजनी, लतेश, सोनिया, सुलोचना, प्रीति, सुमन, प्रियंका, संदेश, अलका, प्रियंका, वीना, सुशीला, रीना, राकेश, शीतल, सुजाता, मौसम, प्रवेश, लता, प्रीति, गीता देवी, रेखा, नीति, कृष्णा, सविता, रविता, लता पुंडीर, आशा, प्रमिला शर्मा, गुलशन, प्रीति, रैना भारती, सुदेश, ममता, पिंकी देवी सहित भारी संख्या में आशाएं मौजूद रही।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य