एक बार फिर 7 डे चर्च के अधिकारी पहुंचे सहारनपुर

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। सेवन डे चर्च इंक्वारी कमीशन की तीन सदस्यीय टीम ने चर्च के पूर्व पादरी जसपाल मसीह उर्फ भट्टी के बारे में चर्च के सदस्यों से पूछताछ की। गौरतलब है कि पूर्व पादरी जसपाल मसीह उर्फ भट्टी पहले ही एक आपराधिक मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। उन पर चर्च के पेड़ों एवं अन्य सामान को बेचने के लिए किसी व्यक्ति अग्रिम धनराशि लेने एवं चर्च में दान देने वालों को रसीद न देने के आरोप लगाए गए हैं। पूछताछ के दौरान चर्च के पैसा जो चर्च में आने वाले लोग देकर जाते हैं उसकी उन्हें रसीद दी जाती है, उसकी भी जांच की गई। जांच टीम ने उस महिला से भी मुलाकात की जोकि इस मामले में वादी है। जांच टीम के तीनों सदस्यों ने 7 डे चर्च में रह रहे पूर्व पादरी जसपाल भट्टी की पत्नी व बच्चों से भी मुलाकात की। इंक्वायरी कमीशन में पादरी सुरेंद्र लाल, पादरी रिचर्ड पॉल चंद, ट्रेजर राजन शामिल हैं। तीनों सदस्य इस मामले में अपनी रिपोर्ट बनाकर हैडक्वार्टर को भेजेंगे। इसके बाद हैडक्वार्टर ही निर्णय लेगा कि पूर्व पादरी जसपाल मसीह उर्फ भट्टी को बर्खास्त करना है या कोई कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान इंक्वायरी कमीशन के सदस्यों के साथ 7 द चर्च के नए पादरी रजनीश कुमार और चर्च के सदस्य सतीश दास भी साथ रहे। जांच टीम ने पादरी रजनीश कुमार चर्च से सम्बंधित अन्य जिम्मेदारियां भी दी हैं।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य