शहरी चौपाल ब्यूरो
सरसावा (सहारनपुर)। भगवान वाल्मीकि मंदिर प्रांगण में वाल्मीकि सभा सरसावा की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सभा के संरक्षण मंडल के सदस्य वीर पुनेश कल्याण ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 28 अक्टूबर 2026 को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा श्रद्धा एवं भव्यता के साथ आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला वाल्मीकि सभा सहारनपुर की अध्यक्ष नीलम कल्याण एवं उत्तर प्रदेश एससी/एसटी आयोग के सदस्य महिपाल वाल्मीकि द्वारा की जाएगी।
आयोजन में विधायक मुकेश चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। नगर पालिका परिषद सरसावा के चेयरमैन राजू पंवार की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। वहीं, भाजपा सरसावा नगर अध्यक्ष सागर चौधरी द्वारा शोभायात्रा का उद्घाटन किया जाएगा।
बैठक में समाज के सम्मानित सदस्यों की सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि पूर्व में गठित कमेटी ही इस वर्ष भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा के आयोजन एवं संचालन की जिम्मेदारी संभालेगी। वाल्मीकि सभा सरसावा के अध्यक्ष वीर राजू सागर, महामंत्री उमेश घावरी, कोषाध्यक्ष अजय लोहट, उपाध्यक्ष अंकित मचल तथा प्रचार मंत्री सुरेंद्र कल्याण को जिम्मेदारी सौंपी गई।
सभा के पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं, सहभागिता और कार्यक्रम को भव्य रूप देने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।








