रमजान और होली को लेकर कड़ी सुरक्षा, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च व ड्रोन से निगरानी

अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: एसएसपी अभिनंदन सिंह

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। आगामी रमजान एवं होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद में पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान

त्योहारों के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि जाम की स्थिति न बने और आमजन को परेशानी न हो।

ड्रोन कैमरों से निगरानी

आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। इससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों की आड़ में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, अफवाह फैलाने या शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आमजन से सहयोग की अपील

पुलिस प्रशासन ने जनपदवासियों से आपसी भाईचारा, सौहार्द और सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया है।

प्रशासन का उद्देश्य है कि दोनों पर्व शांति, सुरक्षा और पारस्परिक सद्भाव के वातावरण में संपन्न हों।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य