प्राथमिक विद्यालय छुटमलपुर नंबर-2 में गांधी-शास्त्री जयंती पर लिया स्वच्छता का संकल्प

छात्र-छात्राओं ने बनाए आकर्षक पोस्टर, गांधी और शास्त्री के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

अमित कुमार 

छुटमलपुर। प्राथमिक विद्यालय छुटमलपुर नंबर-2 में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापक करण सिंह द्वारा ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद विद्यालय के शिक्षकों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

शिक्षिका अंजली आर्य ने विद्यार्थियों को दोनों महापुरुषों के जीवन और देश के प्रति उनके योगदान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, विदेशी वस्त्रों के बहिष्कार और भारत छोड़ो आंदोलन ने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने अपनी सादगी और सरलता से देशवासियों के बीच अलग पहचान बनाई तथा ‘जय जवान, जय किसान’ का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि गांधी और शास्त्री के सत्य, अहिंसा, सादगी, देशभक्ति एवं कर्तव्यनिष्ठा के आदर्श आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सहायक अध्यापक मोहम्मद नसीम और मीनाक्षी ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पर्व के महत्व की जानकारी देते हुए देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने और सच्ची देशभक्ति की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया और स्वच्छता से संबंधित आकर्षक पोस्टर बनाए। मोहम्मद आहड़ और मोहम्मद आशु गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के रूप में सजे, जिन्होंने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित किया गया।

इस अवसर पर रुचि, आयु, फलक, शिफा, हजरा, हमरा, अर्शी, जिया, जया, अयान, रेहान, अबूजर सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य