होली पर सौहार्द बनाए रखने का आह्वान, शांति समिति की बैठक आयोजित

प्रशासन ने दी चेतावनी—नई परंपरा न शुरू करें, शरारती तत्वों की तुरंत दें सूचना

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर , नागल। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना नागल प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम देवबंद युवराज सिंह ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का त्योहार है, जिसे सभी को मिल-जुलकर मनाना चाहिए। उन्होंने अपील की कि कोई भी नई परंपरा शुरू न की जाए और सामाजिक सौहार्द बनाए रखा जाए। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि नशा सभी बुराइयों की जड़ है और इसे रोकना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

सीओ अभितेष सिंह ने कहा कि यदि कोई शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास करे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में थाना प्रभारी राजकुमार चौहान, वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेंद्र चौधरी, उप निरीक्षक नवीन जयंत सहित प्रधान चंद्रपाल, बीरमपाल सिंह, राजकरण, दलसिंह, अमरीश, मदन, सुरेश, राजेंद्र सिंह, नोमान, शहजाद आदि उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन: थाना नागल प्रांगण में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक को संबोधित करते एसडीएम युवराज सिंह एवं सीओ अभितेष सिंह।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य