आरएन टैगोर विद्यापीठ में गांधी और शास्त्री जयंती पर हुए कार्यक्रम

छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, मॉडल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं विचारों को किया प्रस्तुत

शहरी चौपाल ब्यूरो 

नकुड़ (सहारनपुर)। आरएन टैगोर विद्यापीठ इंटर कॉलेज में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपनिरीक्षक दीपक कुमार (एलआईयू) और प्रबंधक चंद्रशेखर मित्तल ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया।

प्रबंधक चंद्रशेखर मित्तल ने छात्र-छात्राओं से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों एवं आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने दोनों महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंग्रेजी माध्यम की कक्षा एक के छात्र शिवाय तथा कक्षा चार की यामी चौहान और फातिमा ने महात्मा गांधी के घर का मॉडल एवं गांधी जी से संबंधित मॉडल तैयार किए। कक्षा सात के रुद्र और आकांक्षा तथा कक्षा छह के अनमोल और वर्णी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर आधारित पोस्टर बनाए।

वहीं अंग्रेजी माध्यम के कक्षा तीन के छात्र साद, लक्ष्य और यक्षित ने लाल बहादुर शास्त्री की वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य