सेवा संकल्प अभियान में दिव्यांगजनों को बांटे कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण

15 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 135 ट्राईसाइकिल, 70 व्हीलचेयर सहित बैसाखी, कान की मशीन और स्मार्ट कैन वितरित; 50 लाभार्थियों को शादी अनुदान के प्रमाण-पत्र

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को राजकीय आईटीआई परिसर में सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य मंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सैनी की अध्यक्षता तथा नगर विधायक राजीव गुंबर और जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की मौजूदगी में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर की गई। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की योजनाओं के तहत 15 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 135 ट्राईसाइकिल, 70 व्हीलचेयर, 100 जोड़ी बैसाखी, 76 कान की मशीन और 27 स्मार्ट कैन वितरित किए गए। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की पुत्रियों की शादी योजना के तहत 50 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के लिए चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। सोशल सेक्टर की विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए तथा कृत्रिम अंग के लिए चिन्हित फर्म के माध्यम से पात्र दिव्यांगजनों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

राजकीय दृष्टिबाधित बालिका विद्यालय, रामपुर मनिहारान की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा, महानगर प्रभारी डॉ. अजय शर्मा, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अजय कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी साक्षी गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और लाभार्थी मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य