UPI पर MDR के विरोध में व्यापार मंडल का प्रदर्शन

व्यापारियों ने कहा—डिजिटल भुगतान की अतिरिक्त लागत से बढ़ सकता है आर्थिक दबाव, सरकार से MDR वापस लेने की मांग

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने गांधी पार्क में UPI पर प्रस्तावित Merchant Discount Rate (MDR) के विरोध में प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सरकार से MDR व्यवस्था वापस लेने की मांग की।

व्यापार मंडल ने 2 अक्टूबर को “नो UPI डे” के रूप में मनाते हुए व्यापारियों से इस दिन UPI के माध्यम से लेन-देन नहीं करने का आह्वान किया। पदाधिकारियों ने कहा कि UPI आज व्यापार का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। ऐसे में डिजिटल भुगतान स्वीकार करने की लागत बढ़ने से व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ सकता है।

महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा और वरिष्ठ महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि बढ़ती व्यावसायिक लागत और सीमित लाभांश के बीच MDR व्यापारियों के लिए अतिरिक्त बोझ बन सकता है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने ग्राहकों की सुविधा के लिए डिजिटल भुगतान को लगातार बढ़ावा दिया है, इसलिए सरकार को उनकी चिंता पर विचार करना चाहिए।

महानगर महामंत्री पुनीत चौहान और कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी ने कहा कि कम लाभ वाले कारोबार में छोटी अतिरिक्त लागत भी महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सरकार से व्यापारियों पर डिजिटल भुगतान की अतिरिक्त लागत नहीं डालने की मांग की।

प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष संजय भसीन, संयोजक राजकुमार विज, प्रदेश मंत्री महेश नारंग, आईटी प्रदेश अध्यक्ष राजीव मदान, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक छाबड़ा, युवा चेयरमैन दीपक खेड़ा, पार्षद अनिल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापार मंडल पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य