संगठन से नाराज रजत चैधरी ने भाकियू क्रांति को कहा अलविदा, रक्षक में शामिल, बने मंडल प्रभारी

शहरी चौपाल ब्यूरो 

नागल। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे अथॉरिटी अधिकारियों के द्वारा गांव कपासी सहित अन्य गांव के किसानों के बीच चली आ रही खींचातानी के चलते भाकियू क्रांति के जिला प्रभारी एवं गांव कपासी निवासी रजत चैधरी ने संगठन की कार्यशाली से नाराज होकर आधा दर्जन साथियों सहित संगठन को अलविदा कह दिया और गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प लेते हुए भाकियू रक्षक में शामिल हो गए। भाकियू रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी वीरेंद्र सिंह ने रजत चैधरी को उनकी लोकप्रियता एवं उत्पीड़न के प्रति मजबूत आवाज उठाने को लेकर संगठन में मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं उनके एक मजबूत साथी अफजल को भी जिला सचिव के पद से नवाजा है। दोनों नवमनोनीत पदाधिकारी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंप गई है वह हरसंभव संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ एक पीड़ित की आवाज को मजबूती से उठाकर उसे न्याय दिलाने का काम करेंगे। इस दौरान मोहित चैधरी, राजवीर चैधरी, सचिन कुमार, मदन सिंह तथा भोला सिंह ने भी संगठन की सदस्यता ग्रहण की है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, जिला प्रभारी राहुलफौजी, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, सुनील शास्त्री, शाबान, बिल्लू त्यागी आदि मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य