Saharanpur News: देवला कॉलेज में मंडल स्तरीय कला उत्सव, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

सहारनपुर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवला में मंडल स्तरीय कला उत्सव आयोजित हुआ। कहानी वाचन, नृत्य, दृश्य कला और संगीत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवला, सहारनपुर में शनिवार को मंडल स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव में विभिन्न कला विधाओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक कहानी वाचन, नृत्य, दृश्य कला, संगीत गायन एवं वादन सहित विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

प्रतियोगिता को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक कला विधा के लिए अलग-अलग निर्णायक मंडल गठित किया गया। पारंपरिक कहानी वाचन प्रतियोगिता में मानसी अभिनय गुरुकुल के अध्यक्ष केके गर्ग और योगेश कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। नृत्य प्रतियोगिता में ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल के पंकज यादव तथा केएलजी पब्लिक स्कूल, सहारनपुर की स्वाति सैनी निर्णायक रहीं।

दृश्य कला प्रतियोगिता के लिए आर्य कन्या इंटर कॉलेज, सहारनपुर की प्रधानाचार्या संतोष तथा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवला की नीलम रानी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वहीं संगीत गायन एवं वादन प्रतियोगिता में ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल के बालकृष्ण दीक्षित और पाइनवुड स्कूल, सहारनपुर के तुषार छेत्री निर्णायक रहे।

कला उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ ही भारतीय कला एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति उनमें रुचि और जागरूकता विकसित करना रहा। विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से कला के प्रति उत्साह और रचनात्मकता का परिचय दिया।

कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवला की प्रधानाचार्या गरिमा रानी ने कला उत्सव के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले निर्णायक मंडल, प्रतिभागियों एवं संबंधित शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को कला और संस्कृति से जुड़े ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य