संस्थापक श्रीकांत गुप्ता की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने किया संस्थापक का स्मरण, शिक्षा व समाजसेवा में योगदान को बताया प्रेरणादायक

श्रवण शर्मा 

गंगोह (सहारनपुर)। गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी में विद्यालय के संस्थापक श्रीकांत गुप्ता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कार्यों का स्मरण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य लिटिल अग्रवाल, उप प्रधानाचार्य दीपक सैनी तथा कोऑर्डिनेटर उमा गर्ग, अंजली गर्ग और वंदना वर्मा ने श्रीकांत गुप्ता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

वक्ताओं ने कहा कि श्रीकांत गुप्ता ने शिक्षा, धर्म और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने अनेक धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्राओं का आयोजन कराया तथा आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को लेकर विशेष اهتمام किया। विद्यालय की उन्नति और विकास के लिए उन्होंने अपना तन, मन और धन समर्पित किया।

वक्ताओं ने कहा कि श्रीकांत गुप्ता द्वारा स्थापित सेवा, शिक्षा और संस्कार की परंपरा विद्यालय परिवार के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। उनके विचारों और कार्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्टाफ सदस्यों ने संस्थापक के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य