यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने हाईकमान का जताया आभार

पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगाः इमरान

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। सहारनपुर सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इमरान मसूद को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। नई जिम्मेदारी मिलने पर इमरान मसूद ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरी निष्ठा से प्रयास करेंगे। सांसद इमरान मसूद आज अपने अवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व उनके लिए और संगठन के लिए जो बेहतर समझेगा, वह उसी के अनुरूप अपनी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा, जो मुझसे उम्मीद कर रहे हैं। पार्टी नेतृत्व जो भी मेरे और संगठन के लिए बेहतर समझेगा, मैं उसी के अनुसार काम करूंगा। नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष अजय राय के कार्यकाल की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि अजय राय ने पार्टी के लिए काफी संघर्ष किया और मजबूती के साथ कांग्रेस की लड़ाई लड़ी। उनके कार्यकाल में संगठन को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए गए। मसूद ने कहा कि अजय राय द्वारा पार्टी के लिए किए गए संघर्ष को नकारा नहीं जा सकता। इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस में संगठनात्मक जिम्मेदारियों को लेकर अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व का होता है और सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संगठन के हित में नेतृत्व के फैसलों के अनुरूप काम करना चाहिए। उन्होंने व्यक्तिगत तुलना से बचते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य कांग्रेस संगठन को मजबूत करना और पार्टी की अपेक्षाओं के अनुरूप काम करना है। इमरान मसूद को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सहारनपुर के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की निगाहें उनकी नई भूमिका पर टिक गई हैं। माना जा रहा है कि कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में उनकी जिम्मेदारी प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने दोहराया कि वह पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य