अनेक रेल कर्मचारियों ने ग्रहण की एनआरएमयू की सदस्यता

सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारी एकता पर दिया जोर

 

शहरी चौपाल ब्यूरो

सहारनपुर। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मे नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के तत्वावधान में आयोजित विशेष कार्यक्रम में रेलवे कर्मचारियों की बड़ी भागीदारी रही। कार्यक्रम में ओबीसी एशोसियेश आफ रेलवे एम्पलाईज से जुड़े सैकड़ों कर्मचारियों ने एनआरएमय की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वाले कर्मचारियों ने एनआरएमयू की कार्यप्रणाली और कर्मचारी हितों के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों में विश्वास जताया। कर्मचारियों ने कहा कि संगठन उनके अधिकारों, समस्याओं और सेवा संबंधी मुद्दों को मजबूती से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सदस्यता अभियान का नेतृत्व ओबीसी ब्रांच सहारनपुर के शाखा सचिव सुधीर कुमार ने किया। इस दौरान शाखा अध्यक्ष अवध कुमार मौर्य, सहायक शाखा सचिव दिनेश कुमार, शाखा कोषाध्यक्ष अरुण कुमार के साथ ही रजनीश कुमार, शुभाष चंद्र धीमान, मनोज कुमार और पंकज कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने एनआरएमयू की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कॉमरेड शिव गोपाल मिश्रा ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि रेलवे कर्मचारियों की एकता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। वहीं मंडल सचिव कॉमरेड ठाकुर सिंह ने कहा कि बड़ी संख्या में कर्मचारियों का एनआरएमयू से जुड़ना संगठन के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि एनआरएमयू कर्मचारियों की समस्याओं, अधिकारों और सम्मानजनक सेवा परिस्थितियों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। मंडल अध्यक्ष कॉमरेड हरनाम सिंह ने भी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। इस दौरान एएफआरआई/ एनआरएमयू के महामंत्री कॉमरेड शिव गोपाल मिश्रा, एनआरएमयू अंबाला मंडल के मंडल सचिव कॉमरेड ठाकुर सिंह तथा मंडल अध्यक्ष कॉमरेड हरनाम सिंह मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य