शहरी चौपाल ब्यूरो
सरसावा (सहारनपुर)। नगर में धार्मिक उल्लास के बीच श्रीरामलीला कमेटी सरसावा की ओर से रविवार से 18 दिवसीय रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। वीर सेवा मंदिर, अंबाला रोड पर 4 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन होगा। इसमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र और विभिन्न प्रसंगों का सजीव मंचन किया जाएगा।
रामलीला महोत्सव का शुभारंभ रविवार 4 अक्टूबर को शाम पांच बजे भव्य गणेश यात्रा के साथ होगा। आयोजन के दौरान 10 अक्टूबर को शाम पांच बजे भव्य राम बारात निकाली जाएगी। वहीं 20 अक्टूबर को शाम छह बजे दशहरा महोत्सव के तहत रावण दहन किया जाएगा।
रामलीला कमेटी ने आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी करने का दावा किया है। कमेटी के पदाधिकारियों ने नगरवासियों से धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
आयोजन में संयोजक नरेश चंद जैन, सह-संयोजक देशबंधु शर्मा, संरक्षक रामपाल गुप्ता, संदीप सैनी नीलू, कृष्णगोपाल गुम्बर, सतीश कश्यप, अध्यक्ष प्रमोद पंवार राजू, मंच संचालक रमेश सुखीजा, उपाध्यक्ष अशोक धीमान, महासचिव संजय शर्मा, सचिव राकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष पवन कुमार नामदेव, मीडिया प्रभारी अतुल शर्मा और शोभायात्रा संचालक दीपक गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी व्यवस्थाओं में जुटे हैं।








