बहू-बेटी सम्मेलन में पुलिस ने लगाई चौपाल, महिलाओं को किया जागरूक

एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीम ने महिला सुरक्षा, अधिकारों व हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, समस्याएं भी सुनीं

अमित कुमार 

छुटमलपुर। थाना फतेहपुर पुलिस की एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीम ने ग्राम रामखेड़ी और गदरहेड़ी में बहू-बेटी सम्मेलन के तहत चौपाल आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने ग्रामीण महिलाओं से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं भी सुनीं और उन्हें सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक मिथलेश राठौर, महिला हेड कांस्टेबल बबीता तथा महिला कांस्टेबल संस्था यादव ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, महिला सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। पुलिस टीम ने घरेलू हिंसा की स्थिति में उपलब्ध सहायता तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1090 और 181 के बारे में भी विस्तार से बताया।

महिला पुलिसकर्मियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न होने पर महिलाएं चुप न रहें और बिना किसी भय के पुलिस को सूचना दें। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा और आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी।

चौपाल के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं से उनकी पारिवारिक और सामाजिक समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। ग्रामीण महिलाओं ने महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की ओर से आयोजित इस जागरूकता पहल की सराहना की।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य