श्री कान्त शर्मा
गागलहेड़ी। ऑपरेशन सवेरा के तहत गागलहेड़ी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 510 ग्राम अवैध चरस बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर चेकिंग और गश्त के दौरान भरतपुर जाने वाले रास्ते से जावेद पुत्र इशाक, निवासी पानी की टंकी के पास, ग्राम कैलाशपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 510 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।








