राजकुमार शर्मा
नागल। रविवार सुबह दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे से सरसावा स्थित एक कार्यक्रम में जाते समय भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का कार्यकर्ताओं ने जेनपुर स्थित टोल प्लाजा पर जोश के साथ भव्य स्वागत किया। इस बीच चौधरी राकेश टिकैत ने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर किसान हित एवं कमजोर व्यक्ति की आवाज को मजबूती के साथ उठाकर उसे न्याय दिलाने का काम करें। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान की आय दोगुना करने वाली देश तथा प्रदेश सरकार किसान विरोधी नीतियां अपनाकर उसका उत्पीड़न करने का काम कर रही है ,उनकी फसलों के वाजिब दाम न मिलने के कारण किसान के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। इस दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राज्यपाल सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भूलाकर संगठन को मजबूत करने की सलाह दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से अशोक कुमार, श्यामवीर सैनी, सुरेश सैनी, संदीप कुमार, सुखबीर चौधरी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो। नागल के जैनपुर टोल प्लाजा पर भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का स्वागत करते कार्यकर्ता।








