स्वावलंबी उद्यमियों को सम्मानित कर आत्मनिर्भरता का दिया संदेश

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। वाल्मीकि अंबेडकर आंदोलन के अंतर्गत आदि धर्म समाज (आधस) भारत के जिला संगठन की ओर से रविवार को स्वावलंबी उद्यमी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सृष्टिकर्ता वाल्मीकि दयावान जी के चित्र के समक्ष ज्योति प्रज्ज्वलित कर पंजाब से आए आधस के राष्ट्रीय प्रचारक वीरश्रेष्ठ आनंद राक्षस, वीरश्रेष्ठ आदि प्रकाश एवं वीरश्रेष्ठ शम्मी शम्बुक ने किया। समारोह में उन लोगों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने परंपरागत पेशे को छोड़कर हुनर सीखा और अपना व्यवसाय शुरू कर समाज में आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वीरश्रेष्ठ आनंद राक्षस ने कहा कि स्वावलंबी उद्यमी वास्तव में सम्मान के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने स्वाभिमान के साथ अपना व्यवसाय शुरू कर वाल्मीकि समाज का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वाल्मीकि अंबेडकर आंदोलन के बैनर तले उपवर्गीकरण समेत वाल्मीकि समाज की अन्य समस्याओं को लेकर कार्य किया जाएगा। इसके लिए सहारनपुर सहित उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में व्यापक आंदोलन की तैयारी की जाएगी। आदि धर्म समाज के प्रचारक वीर शम्मी शम्बुक ने कहा कि आदि धर्म समाज विश्वभर में आदि धर्म के प्रचार-प्रसार के साथ वाल्मीकि समाज के इतिहास को खोजकर लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने लोगों से समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए आदि धर्म समाज से जुड़ने की अपील की। इस अवसर पर वाल्मीकि अंबेडकर आंदोलन के जिला एवं नगर संगठन में नई नियुक्तियां भी की गईं। कार्यक्रम में मनमोहन फौजी, मुकेश कहारे, सुनील शम्बुक, जगजीत लोह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन वीर हरीश मयदानव ने किया। समारोह के अंत में नगर अध्यक्ष वीर संजय द्रविड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य