रिपोर्ट , फैय्याज अली आब्दी
नानौता, सहारनपुर। नगर की ऐतिहासिक रामलीला ने इस वर्ष अपने गौरवशाली 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं। शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को रामलीला मंचन का भव्य शुभारंभ किया गया। समारोह को लेकर नगरवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ बाबू हरि किशन एवं भाजपा नेता विवेक नामदेव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। भगवान का तिलक-अभिषेक युद्धवीर सिंह पुंडीर द्वारा किया गया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ नगर के गणमान्य लोगों और बड़ी संख्या में नगरवासियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में योगेश गुप्ता, मुकेश पराशर, अरविंद गर्ग, पुष्पेंद्र भटनागर, रोबिन जैन, नवनीत शर्मा, तरुण जैन, राजकुमार कालड़ा, सुरेंद्र वर्मा, अमित गर्ग, नक्कल सैनी, दर्शन लाल किन्द्रा, राजेन्द्र गोत्रे, हनुमत राणा, अंकित नामदेव, हैप्पी नारंग, शिवम अग्रवाल, विजय कपिल, कंवर सैन जैन, मुनिराज गर्ग, दिनेश पुंडीर, सोनू वर्मा और गणेश शर्मा सहित सैकड़ों नगरवासी मौजूद रहे।
रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि नानौता की रामलीला केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नगर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। रामलीला के 100 वर्ष पूरे होना पूरे नगर के लिए गौरव का विषय है। शताब्दी वर्ष को यादगार बनाने के लिए इस बार विशेष सजावट के साथ विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं।








