भाजपा प्रदेश प्रवक्ताओं का डॉ. कुशल पाल धीमान के आवास पर भव्य स्वागत

गौरव गर्ग एवं राजकुमार उर्फ राजू ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल करने पर तरंग धीमान का किया अभिनंदन

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। धीमान कल्याण महासभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ताओं का स्वागत किया गया। साथ ही तरंग धीमान का नीट परीक्षा में सफलता हासिल करने पर सम्मान किया गया। महासभा के संस्थापक डॉ. कुशल पाल धीमान के आवास आयोजित कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बोधराम धीमान व डा. के पी धीमान ने दोनों प्रवक्ताओं का माल्र्यापण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गौरव गर्ग एवं राजकुमार उर्फ राजू ने महासभा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के सहयोग से हरसभव कसौटी पर खरा उतनरने का प्रयास करेंगे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरव गर्ग एवं राजकुमार उर्फ राजू ने भी डॉ. कुशल पाल धीमान से विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर डॉ. कुशल पाल धीमान व भाजपा नेता बोधराम धीमान ने कहा कि समाज के लोगों के बीच आपसी संवाद, सहयोग और सौहार्द्र को मजबूत करने के लिए ऐसे मिलन कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भाजपा प्रदेश प्रवक्ताओं के आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके स्नेह और शुभकामनाओं से परिवार का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने के. पी. सिंह धीमान की सुपुत्री तरंग धीमान को नीट परीक्षा में सफलता हासिल करने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी अपनी प्रतिभा एवं मेहनत के बल पर समाज और देश का नाम रोशन करने का काम कर रही है। उन्होंने तरंग धीमान को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं एवं परिवार के सदस्यों ने भी अतिथियों का स्वागत किया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य