प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भेजे गए गोमय गुलाल के पैकेट 

महापौर व नगरायुक्त ने किया निगम में गोमय गुलाल के स्टाल का शुभारंभ

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार व नगरायुक्त शिपू गिरि ने आज निगम परिसर में कान्हा उपवन गौशाला में निर्मित गोमय गुलाल के स्टाल का फीता काटकर शुभारंभ किया। महापौर ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री सहित देश की अनेक नामचीन हस्तियों को गुलाल भेजने के लिए गौशाला प्रभारी डॉ.संदीप शर्मा को पैकेट सौंपे।

महापौर डॉ.अजय कुमार ने बताया कि पिछले कुछ वर्षो से नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गौशाला द्वारा नगर निगम परिसर में गोबर से निर्मित गोमय गुलाल का स्टॉल लगाया जाता रहा है। आज गोमय गुलाल के स्टॉल का शुभारंभ किया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देश के अनेक लोगों को यह गुलाल होली के उपलक्ष्य में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक रंगों से तैयार यह गुलाल त्वचा के लिए सुरक्षित और इकोफ्रेंडली है, जिसकी मांग हर वर्ष बढ़ रही है।

नगरायुक्त शिपू गिरि ने कहा निगम की गौशाला नित नये नवाचारों के लिए पूरे देश में अपना एक विशिष्ट स्थान रखती है। गौशाला द्वारा निर्मित गुलाल लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है, आम लोगों तक गुलाल पहुंचाने के लिए निगम परिसर में भी स्टॉल लगाया गया है। उन्होंने गौशाला प्रभारी डॉ. संदीप मिश्रा को प्रदेश के सभी नगर निगमों को भी गुलाल भेजने के निर्देश दिए।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य