शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की सहारनपुर जिला इकाई द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहारनपुर डॉ. शेरसिंह कक्कड़, डॉ. कुणाल जैन, डॉ. धर्मवीर का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला संगठन मंत्री रोहित बर्मन ने की। संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन ने फार्मासिस्टों की समस्याओं और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में ब्डव् साहब को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जनपद में फार्मासिस्ट का शोषण न हो, फार्मासिस्ट संवर्ग को प्रोत्साहन एवं प्रशिक्षण, दवाओं की उपलब्धता एवं गुणवत्तापूर्ण वितरण सुनिश्चित करना, इंटर्नशिप करने वाले फार्मासिस्टों से किसी भी प्रकार की अवैध राशि न लिया जाए आदि मांगों पर चर्चा की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संगठन के सुझावों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में फार्मासिस्टों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मंत्री रजत सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण धवल, जिला आईटी सेल अध्यक्ष सैफ अली खान, जिला संगठन मंत्री रोहित बर्मन, जिला महासचिव राजन बाबरे महानगर अध्यक्ष अरबाज, उपाध्यक्ष शोयब जुनैद, .जिला उपाध्यक्ष अमित पालीवाल, अमित चैहान बंटी, जिला कॉर्डिनेट मुकेश सैनी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुराग सैनी सहित फार्मासिस्ट यूनियन के दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।








