Saharanpur News: मेला गुघाल में आज अतुल्य भारत, 8 बजे होगा भव्य कार्यक्रम

सहारनपुर के मेला गुघाल-2026 में आज 6 अक्टूबर को रात 8 बजे राजकीय इंटर कॉलेज में भव्य अतुल्य भारत कार्यक्रम का आयोजन होगा। ॐ डांस एकेडमी की प्रस्तुति होगी।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। परस्पर सौहार्द एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रतीक श्री जाहरवीर गोगावीर महाराज की पावन स्मृति में आयोजित मेला गुघाल-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को विशेष  अतुल्य भारत का आयोजन किया जाएगा।  ॐ डांस एकेडमी की ओर से आयोजित कार्यक्रम आज 6 अक्टूबर को रात 8 बजे राजकीय इंटर कॉलेज, नेहरू मार्केट में होगा।
कार्यक्रम महापौर नगर निगम सहारनपुर डॉ. अजय कुमार सिंह एवं नगरायुक्त शिपु गिरी के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का विषय ‘अतुल्य भारत ’ रखा गया है। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक सौहार्द की झलक प्रस्तुत की जाएगी।
कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता वरिष्ठ समाजसेविका रीता सिंह होंगी। दीप प्रज्वलन इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रभारी मंत्री सुनील शर्मा, राज्य मंत्री जसवंत सैनी, लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, सहारनपुर प्रभारी अजय शर्मा, सीएमओ शेर सिंह कक्कड़ सहित अन्य अतिथियों द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इमरान मसूद, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, नगर विधायक राजीव गुम्बर, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, चकबंदी विधायक मुकेश चौधरी, आशु मलिक, एमएलसी वंदना वर्मा, एमएलसी शहनवाज खान, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, पूर्व सांसद राघव लखनपाल, पूर्व सांसद कैराना प्रदीप चौधरी समेत अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।
अतिविशिष्ट अतिथियों में मंडला आयुक्त रूपेश कुमार, डीआईजी अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी अरविंद चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सहित अन्य अधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, नगर निगम के निर्वाचित एवं नामित पार्षदों, भाजपा पदाधिकारियों तथा शहर के गणमान्य नागरिकों की भी सहभागिता रहेगी।
मेला संयोजक संजय सैनी, मेला अधिकारी जय प्रकाश यादव, मेला सहसंयोजिका रेणु शर्मा, सीमा कात्यायनी, ज्योति अग्रवाल प्रणामी एवं अल्पना सिंह तथा मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौहान ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम की संयोजिका ज्योति अग्रवाल प्रणामी हैं, जबकि मंच संचालन नगर निगम सहारनपुर के डॉ. वीरेंद्र आजम करेंगे।
मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों के अनुसार मेला गुघाल की सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। मंगलवार की सांस्कृतिक संध्या में शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य