शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। श्रीनगर में 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित 48वीं राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता तथा गोरखपुर में 3 से 4 अक्टूबर तक आयोजित 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय (बालिका) ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन सहारनपुर के सचिव अभिषेक चैधरी ने बताया कि श्रीनगर में आयोजित 48वीं राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सहारनपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रैन ने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक व गाव्या बिंद्रा, विशाखा और अक्षित चैधरी ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं कृष्णा ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। जबकि गोरखपुर में आयोजित 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय (बालिका) ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल की टीम की ओर से प्रतिभाग करते हुए खिलाड़ियों ने तीन कांस्य पदक हासिल किए। अंडर-68 किलोग्राम भार वर्ग में वैष्णवी ने कांस्य, 68$ किलोग्राम में वंशिका ने कांस्य तथा अंडर -59 किलोग्राम भार वर्ग में विधु चैधरी ने कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। आर्म रेसलिंग व ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीतने पर खिलाड़ियों को भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा एवं क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और सफलता जिले के अन्य युवाओं को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। इस अवसर पर ताइक्वांडो कोच अभिषेक चैधरी, प्रियंका चैहान, अंशिका, शोभा बिंद्रा, मयंक बिंद्रा, अमित मास्टर, पूजा, आदेश, गौरव सहित अन्य खेल प्रेमियों ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दीं।








